Uttarakhand

Rahul Gandhi का उत्तराखंड दौरा तय, अल्मोड़ा और पौड़ी में करेंगे चुनावी रैली

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा और […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा और पौड़ी में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि 5 जून को देहरादून में पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

करीब चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंचेंगे। इससे पहले वह दिसंबर 2021 में विजय दिवस कार्यक्रम के दौरान देहरादून आए थे। लंबे समय बाद हो रहे इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal के अनुसार, राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर सैनिकों और पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। इस दौरान अग्निवीर योजना समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

कांग्रेस पार्टी कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में होने वाली इन रैलियों के जरिए आगामी चुनावों का माहौल बनाने की तैयारी में है। पार्टी का मानना है कि राहुल गांधी के दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

5 जून को देहरादून में राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *