Uttarakhand

Uttarakhand Jungle Fire : गंगोत्री मार्ग पर जंगल में भीषण आग, कई गांव खतरे की जद में

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तरकाशी : Uttarakhand Jungle Fire उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती देर रात बड़ेथी स्थित पोखु देवता मंदिर के समीप जंगल में भीषण आग लग […]

Spread the love

प्रयाग भारत, उत्तरकाशी : Uttarakhand Jungle Fire उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती देर रात बड़ेथी स्थित पोखु देवता मंदिर के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलते हुए गंगोत्री हाईवे और आसपास की रिहायशी बस्ती तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम एफएसएसओ नरेंद्र रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग के कारण पास स्थित एक गेस्ट हाउस में धुआं भर गया, जिसके बाद वहां ठहरे करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उत्तराखंड के कई जिलों में जंगलों की आग अब गंभीर रूप ले चुकी है। कर्णप्रयाग के आदिबदरी क्षेत्र में जंगल की आग गांव तक पहुंच गई, जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं विकासनगर के कालसी क्षेत्र में जंगल की आग स्कूल तक पहुंचने से फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

नई टिहरी और पौखाल रेंज के जंगलों में लगी आग से सेब और कीवी के पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर वन विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन तेज गर्मी और हवाओं के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

चमोली जिले में जंगलों से उठ रहे धुएं का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पतालों में आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से जंगलों के आसपास सतर्क रहने और किसी भी आग की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *