Crime News

पुलिस ने जब तोड़ा दरवाजा तो कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, फिर…

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, रोहतक: राम गोपाली कालोनी में एक युवक ने कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने कमरे बंद कर फंदा लगा लिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे का दरवाजा […]

Spread the love

प्रयागभारत, रोहतक: राम गोपाली कालोनी में एक युवक ने कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने कमरे बंद कर फंदा लगा लिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला।

मरने वाला यूपी का रहने वाला

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी पुलिस युवक की मौत को आत्महत्या मान कर चल रही है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश (UP News) के मऊ (Mau News) के रहने वाले गणेश के रूप में हुई है।

रोहतक में करता था मजदूरी

मृतक रोहतक में मजदूरी करने के साथ ही राम गोपाल कालोनी नंबर-15 में रहते थे। आसपास के लोगों ने जब गणेश को नहीं देखा तो आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जबाव नहीं आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस लगा रही आत्महत्या के कारणों का पता

मौके पर पहुंची पुलिस (Rohtak Police) ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जांच की जा रही है, ताकि युवक द्वारा की गई आत्महत्या का कारण पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *