India Update Uttara Pradesh

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, लखीमपुर खीरी : हरिद्वार से दर्शन कर वापस लौट रहे एक परिवार के लिए मंगलवार की सुबह दर्दनाक साबित हुई। लखीमपुर खीरी जिले में उनकी कार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर उसमें फंस गई, जिससे भीषण हादसा […]

Spread the love

प्रयाग भारत, लखीमपुर खीरी : हरिद्वार से दर्शन कर वापस लौट रहे एक परिवार के लिए मंगलवार की सुबह दर्दनाक साबित हुई। लखीमपुर खीरी जिले में उनकी कार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर उसमें फंस गई, जिससे भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुलतानपुर के शास्त्री नगर निवासी विमल सिंह अपने परिवार के साथ हरिद्वार से घर लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी वंदना सिंह पटेल, भांजी आलीख्या वर्मा, बेटा वीर, बेटी रुबी और एक अन्य रिश्तेदार भी कार में सवार थे। तड़के हरदोई-लखीमपुर खीरी सीमा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही नमक से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रॉली में फंस गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक को दुर्घटना की जानकारी नहीं हो सकी और वह कार को ट्रॉली के साथ कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। बाद में रास्ते से गुजर रहे एक वाहन चालक ने ट्रैक्टर चालक को कार फंसी होने की सूचना दी, जिसके बाद वाहन रोका गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने विमल सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह और भांजी आलीख्या वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चों और अन्य रिश्तेदार का उपचार जारी है।

परिजनों के अनुसार, विमल सिंह सिंचाई विभाग में कार्यरत थे और उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *