Uttara Pradesh

बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती होने से लोग परेशान, 6 से 8 घंटे तक नहीं हो रही इलेक्ट्रिसिटी की आपूर्ति

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नोएडा: गर्मी आते ही विद्युत निगम को मरम्मत की याद आ गई है। बीते कुछ दिनों से विद्युत निगम की तरफ से व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए निगम की तरफ से घंटों बिजली […]

Spread the love

प्रयागभारत, नोएडा: गर्मी आते ही विद्युत निगम को मरम्मत की याद आ गई है। बीते कुछ दिनों से विद्युत निगम की तरफ से व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए निगम की तरफ से घंटों बिजली कटौती हो रही है, लेकिन उपभोक्ताओं को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी जा रही है। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।

गर्मी आते ही नोएडा में बिजली आपूर्ति पूरी तरह गड़बड़ा जाती है। मांग के अनुरूप आपूर्ति होने के बावजूद जर्जर ढांचे के चलते ट्रिपिंग और कटौती की समस्या आम हो जाती है। इसके बावजूद विद्युत निगम समय से पूर्व तैयार करने में नाकाम है। जब बिजली की मांग बढ़ने लगी है। धीरे-धीरे एसी चलने शुरू हो गए। तब विद्युत निगम पैनल, बाक्स जर्जर तार, ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे हैं।

ढ़ाई बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी

गुरुवार को विद्युत निगम की तरफ से मेट्रो अपार्टमेंट सेक्टर-71 में सुबह सवा 10 बजे बिजली काट दी गई, जबकि इसकी सूचना नहीं दी गई। सोसायटी निवासियों की तरफ से पूछने पर बताया गया कि पैनल बाक्स बदलने के चलते ढ़ाई बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह होली से एक दिन पहले सांई अपार्टमेंट में भी नौ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही थी। यही स्थिति दूसरे क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है। गर्मियों की तैयारी को लेकर होने वाले मरम्मत कार्य समय रहते ही संपन्न हो जाने चाहिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *