Uttarakhand

उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 70 लाख से अधिक फॉर्म डिजिटाइज

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेजी से जारी है। इस संबंध में सचिवालय में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेजी से जारी है। इस संबंध में सचिवालय में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सहयोग की अपील की।

बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए प्रदेशभर में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। 8 जून से 7 जुलाई तक गणना पत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित किया गया है। अब तक राज्य के कुल 79,60,762 मतदाताओं में से 70,98,501 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार 8,39,486 मतदाताओं को ‘अनकलेक्टेड श्रेणी’ में रखा गया है। इनमें 1,23,836 मृत मतदाता, 4,77,148 स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाता, 61,764 पहले से पंजीकृत मतदाता, 1,68,259 अनुपस्थित मतदाता तथा 8,479 अन्य कारणों से इस श्रेणी में शामिल किए गए हैं। विभाग का कहना है कि सत्यापन के बाद इनका अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर अधिक से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने और अनकलेक्टेड श्रेणी के मतदाताओं के घर-घर सत्यापन अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया। विभाग के अनुसार राज्य में 11,733 मतदान केंद्रों के मुकाबले विभिन्न राजनीतिक दलों ने अब तक 23,102 बीएलए नियुक्त कर दिए हैं।

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सहजता से उपयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *