sidcul में युवक-युवती के विवाद के बाद सड़क पर बवाल, लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट का VIDEO वायरल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : sidcul क्षेत्र में युवक और युवती के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गया। छुट्टी के समय फैक्ट्री से बाहर निकले कई युवक-युवतियां आपस में भिड़ गए। सड़क पर दोनों […]
More On Breaking News
- Uttarakhand में 6 दिन बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बरसेगा कहर
- Rishikesh-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 125 KM का सफर अब सिर्फ 2 घंटे में होगा !
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ियों की डूबने से मौत
- ऊधम सिंह नगर को मिली विकास की नई रफ्तार, सीएम धामी ने दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
प्रयाग भारत, हरिद्वार : sidcul क्षेत्र में युवक और युवती के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गया। छुट्टी के समय फैक्ट्री से बाहर निकले कई युवक-युवतियां आपस में भिड़ गए। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
देखते ही देखते आमने-सामने आ गए दोनों पक्ष
बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिचित और साथी भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते वहां जमकर हंगामा होने लगा। इस दौरान कुछ युवतियां भी मारपीट करती हुई नजर आईं।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ महिलाएं भी विवाद में शामिल नजर आ रही हैं।
सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने के कारण वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ भी जमा हो गई।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और जांच में तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट की असली वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल युवक और युवती के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पहचान होने के बाद संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।