Uttarakhand

Uttarakhand में 6 दिन बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बरसेगा कहर

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में अगले छह दिनों तक बारिश […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी दिनों में कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

29 अगस्त को सभी जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 29 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के तेज से बहुत तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।

30 अगस्त को भी बरसेंगे बादल

रविवार 30 अगस्त को भी प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

वहीं अन्य जिलों में बारिश के तेज से अति तेज दौर चलने की संभावना जताई गई है।

31 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

सोमवार 31 अगस्त को मौसम को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में गर्जना और वज्रपात के साथ बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भी 31 अगस्त को कहीं-कहीं गर्जना और वज्रपात के साथ तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 सितंबर को भी बहुत भारी बारिश

मंगलवार 1 सितंबर को भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून और टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन दोनों जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

2 और 3 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यानी अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

भूस्खलन और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी

मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका जताई है। इसके चलते स्थानीय सड़कों और राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *