Uttarakhand

Haridwar में घरेलू विवाद बना खूनी वारदात, बड़े बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से किया हमला; मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : haridwar के चंडी घाट चौकी क्षेत्र की चंडी घाट बस्ती में घरेलू विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के दौरान बड़े बेटे ने कथित तौर पर […]

Spread the love

प्रयाग भारत, हरिद्वार : haridwar के चंडी घाट चौकी क्षेत्र की चंडी घाट बस्ती में घरेलू विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के दौरान बड़े बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने शनिवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खाना बनाने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। 60 वर्षीय प्यारे अपने छोटे बेटे के साथ रात का खाना बना रहे थे। इसी दौरान किसी घरेलू काम को लेकर उनकी 27 वर्षीय बड़े बेटे प्रकाश से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि प्रकाश ने गुस्से में पिता के सिर पर डंडे से कई वार कर दिए।

हमले में प्यारे के सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही चंडी घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जांच शुरू की। पिता की मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले की पूरी परिस्थितियां क्या थीं।

घटना के बाद इलाके में सनसनी

घरेलू विवाद में पिता की मौत की खबर फैलते ही चंडी घाट बस्ती में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग घटना को लेकर हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *