तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, बच्चों को लाखों रुपये में बेचता था अंतर्राज्यीय गिरोह
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत,हरिद्वार: Haridwar के कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस और विशेष जांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी एवं मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई […]
More On Haridwar
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- Haridwar रील के चक्कर में गंगा में उतारी थार, बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें
- Haridwar के मदरसों में बड़ा फर्जीवाड़ा ! जांच शुरू होते ही 12 हजार छात्र रिकॉर्ड से गायब
- Chennai से Haridwar आ रहे कंटेनर में भीषण आग
- Haridwar में जनवरी से अप्रैल तक आयोजित होगा भव्य कुंभ, केंद्र सरकार ने तैयारियों के लिए जारी किए 500 करोड़ रुपये
प्रयाग भारत,हरिद्वार: Haridwar के कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस और विशेष जांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी एवं मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद करने के साथ ही दिल्ली से अगवा किए गए एक अन्य डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
मामले की शुरुआत छह जून को हुई थी, जब बैरागी कैंप निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तीन वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीमों का गठन किया गया और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। प्रारंभिक जांच में फिरौती की संभावना कम मिलने पर बच्चा चोरी और मानव तस्करी के एंगल पर जांच को आगे बढ़ाया गया।
जांच में मिले सुरागों के आधार पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी गई। पुलिस की सक्रियता से घबराकर गिरोह के सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बच्चों का अपहरण कर उन्हें दो से पांच लाख रुपये तक में निसंतान दंपतियों को बेचता था। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने मई माह में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का अपहरण किया था, जिसे बाद में उत्तर प्रदेश में बेच दिया गया था। पुलिस ने उस डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां तय थीं। कुछ सदस्य बच्चों की रेकी और अपहरण करते थे, जबकि अन्य उन्हें दूसरे राज्यों में ले जाकर खरीदारों से संपर्क साधते थे। बच्चों को अपना रिश्तेदार या अनाथ बताकर सौदे किए जाते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच कर रही है।