Ramnagar-Ranikhet मार्ग पर दर्दनाक हादसा, डंपर खाई में गिरा; पेड़ के बीच दबने से चालक की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत,Ramnagar-Ranikhet- Ranikhet मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। कुमेरिया और सौराल के बीच एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा। नीचे गिरने […]
More On prayagbharat
- Uttarakhand Land Purchase Rules: 11 जिलों में बाहरी लोग नहीं खरीद सकेंगे खेती-बागवानी की जमीन, जानें नए भू-कानून के नियम
- Garhwaal University में NSUI की जीत के बाद केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- DUSU में भी BJP को मिलेगी शिकस्त
- Mahuakhedaganj में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत का मामला, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
- Government Tender दिलाने का झांसा देकर 10.38 लाख की ठगी, खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताने वाले दो आरोपियों पर FIR
- Kainchi dham पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, बाबा नीम करौरी के दर पर टेका मत्था
प्रयाग भारत,Ramnagar-Ranikhet- Ranikhet मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। कुमेरिया और सौराल के बीच एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा। नीचे गिरने के बाद वाहन एक पेड़ से जा टकराया, जिसके चलते चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। चालक को वाहन से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को कटर मंगवाना पड़ा।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने चालक के शव को बाहर निकाला। भतरौजखान थाने के एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह हादसे की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी गजार, तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
सड़क की बदहाली फिर बनी चर्चा का विषय
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद सड़क की स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कई स्थानों पर बेहद संकरा और जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही कई हिस्सों में वाहनों को निकलने में परेशानी होती है।
स्थानीय स्तर पर लंबे समय से रामनगर-रानीखेत मार्ग के चौड़ीकरण और सुधार की मांग उठती रही है। लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बड़े वाहनों को कई मोड़ों और संकरे हिस्सों में काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
चौड़ीकरण के दावों के बावजूद हालात जस के तस
रामनगर-रानीखेत मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से दावे और आश्वासन दिए जाते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क को बेहतर और सुरक्षित बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कई हिस्सों में अभी भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
रविवार सुबह हुए हादसे ने एक बार फिर इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क के चौड़ीकरण का मुद्दा सामने ला दिया है। खासतौर पर भारी वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से चिंता जताते रहे हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।