21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, कद्दूखाल : surkanda देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 21 सितंबर से 30 सितंबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। […]
प्रयाग भारत, कद्दूखाल : surkanda देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 21 सितंबर से 30 सितंबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। रोपवे बंद रहने के कारण मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पैदल सफर करना होगा।
कद्दूखाल से पैदल पहुंचेंगे श्रद्धालु
सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि 21 सितंबर से रोपवे की आवश्यक मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इस वजह से 10 दिनों तक रोपवे सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
इस अवधि में मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी।
1 अक्टूबर से फिर शुरू होगा संचालन
रोपवे का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 1 अक्टूबर से इसका संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोपवे सेवा का लाभ ले सकेंगे। रोपवे बंद रहने के दौरान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से पैदल मार्ग को ध्यान में रखते हुए यात्रा की तैयारी करने की अपील की गई है।