MP

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव, 6 लाख दीपों से बनेगा विशाल पोर्ट्रेट

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, उज्जैन : ujjain प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर की शाम उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे क्षिप्रा नदी के घाटों से लेकर महाकाल लोक […]

Spread the love

प्रयाग भारत, उज्जैन : ujjain प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर की शाम उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे क्षिप्रा नदी के घाटों से लेकर महाकाल लोक और कार्तिक मेला क्षेत्र तक लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दौरान 25 लाख से अधिक दीपों से पूरा क्षेत्र रोशन होगा।

6 लाख दीपों से तैयार हो रहा पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

इस दीपोत्सव का सबसे खास आकर्षण क्षिप्रा नदी किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में तैयार किया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल पोर्ट्रेट है। करीब एक एकड़ यानी 43 हजार वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में 6 लाख से ज्यादा दीपों की मदद से यह आकृति बनाई गई है।

कलाकार फाल्गुनी अग्रवाल के मुताबिक, करीब 240×200 फीट आकार के इस दीप पोर्ट्रेट में दीपों की कतारों के जरिए प्रधानमंत्री की तस्वीर उकेरी जा रही है। इसके अलावा ‘जय श्री महाकाल’ और ‘आशीर्वाद’ की आकृतियां भी दीपों से तैयार की जा रही हैं।

15 छात्र भी जुटे तैयार करने में

इस विशाल कलाकृति को फाल्गुनी अग्रवाल अपनी टीम और चित्रकला केंद्र के करीब 15 छात्रों के साथ तैयार कर रही हैं। ये छात्र पिछले चार-पांच वर्षों से चित्रकला का प्रशिक्षण ले रहे हैं और पोर्ट्रेट के डिजाइन, दीपों की प्लेसमेंट और आकृति को अंतिम रूप देने में सहयोग कर रहे हैं।

फाल्गुनी अग्रवाल ने बताया कि पोर्ट्रेट की आउटलाइन तैयार करने के बाद तय डिजाइन के अनुसार दीपों की कतारें लगाई गई हैं। इतने बड़े क्षेत्र में दीपों को सही दूरी और क्रम में व्यवस्थित करना टीम के लिए बड़ी चुनौती है। आयोजन की तैयारियों में नगर निगम और प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है।

शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे लाखों दीप

दीपोत्सव के दौरान शाम 7 बजे 25 लाख से अधिक दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस की ओर से भी श्रद्धालुओं के साथ वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *