International

ताइवान ने 6 चीनी नौसैनिक जहाजों और चार सैन्य विमानों को किया ट्रैक, बदले में की ये कार्रवाई

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत : ताइवान और चीन के बीच जारी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा ह। ताइवान ने रविवार को बताया कि चीन ने उसकी ट्रैरेट्री में छह नौसैनिक जगहों और चार सैन्य विमानों को भेजा है, जिसको ताइवान की […]

Spread the love

प्रयाग भारत : ताइवान और चीन के बीच जारी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा ह। ताइवान ने रविवार को बताया कि चीन ने उसकी ट्रैरेट्री में छह नौसैनिक जगहों और चार सैन्य विमानों को भेजा है, जिसको ताइवान की सेना ने ट्रैक किया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कहा कि चीनी जहाजों और विमानों को स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे के बीच ट्रैक किया गया।

ताइवान ने रक्षा मिसाइल प्रणाली को किया तैनात
वहीं, ताइवानी सेना ने चीन की हरकत के जवाब में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की गतिविधि पर नजर रखने के लिए विमान और नौसैनिक जहाज रवाना कर दी और वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली भी तैनात की। ताइवान ने आगे कहा कि चीन ने किसी भी विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य मध्य रेखा को पार नहीं किया।

मार्च से अब तक चीन ने ताइवान के करीब भेजे इतने युद्धपोत
ताइवान ने इससे पहले शनिवार को आठ चीनी सैन्य विमानों और पांच नौसैनिक जहाजों को देश भर में सक्रिय होने का पता लगाया था। ताइवान ने शुक्रवार को भी पांच चीनी युद्धपोतों को भी ट्रैक किया था। मालूम हो कि ताइवान ने सिर्फ मार्च से अब तक 359 चीनी सैन्य विमानों और 204 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया है।

चीन ने जताई थी कड़ी आपत्ति
इससे पहले चीन ने अमेरिकी जहाजों को ताइवान के पास आने से रोकने के लिए ताइवान के चारो ओर स्थाई रूप से चार युद्धपोत तैनात किए थे। ताइवान न्यूज ने जापानी मीडिया के हवाले से बताया था कि चीनी हमले की स्थिति में अमेरिका को सेना भेजने से रोकना के लिए ऐसा किया गया। चीन ने अगस्त 2022 में पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *