Uttara Pradesh

मतदानकर्मी बीमार हैं या नहीं, यह मेडिकल बोर्ड तय करेगा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नोएडा: लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान अगर कोई कर्मी बीमार होने के कारण ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन करता है तो उसपर निर्णय लेने से पहले उसे मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना पड़ेगा। मेडिकल बोर्ड स्वास्थ्य […]

Spread the love

प्रयागभारत, नोएडा: लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान अगर कोई कर्मी बीमार होने के कारण ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन करता है तो उसपर निर्णय लेने से पहले उसे मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना पड़ेगा। मेडिकल बोर्ड स्वास्थ्य संबंधी जांच करेगा। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि उसकी चुनाव में ड्यूटी रखी जाए या काटी जाए।

तैयार करवाते हैं झूठी जांच रिपोर्ट 

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मी प्राइवेट अस्पतालों के अलावा प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों से मेडिकल फिटनेस और झूठी जांच रिपोर्ट तैयार करवाते हैं। जिससे चुनाव में ड्यूटी से बचा जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि सोमवार को मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा किरण चौधरी, फिजीशियन डा. हरीमोहन गर्ग को शामिल किया गया है। दोनों डॉक्टर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव में बीमारी का हवाला देकर अगर कोई कर्मी ड्यूटी हटवाना चाहता है तो उसे पहले मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होना होगा। मेडिकल बोर्ड स्क्रीनिंग के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर कर्मी को चुनाव ड्यूटी करने या चुनावी ड्यूटी से छूट देने पर फैसला होगा।

अगर किसी की जांच की आवश्यकता पड़ती है तो उसकी जांच सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में कराई जाएगी। अस्पताल में जांच के बाद यहीं के हड्डी रोग, नेत्र सर्जन, जनरल सर्जन की अनफिट होने की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। प्राइवेट अस्पतालों की जांच रिपोर्ट किसी भी आधार पर मान्य नहीं होगी।

मतदानकर्मियों के लिए तैयार हो रही 2400 किट 

लोकसभा चुनाव में मतदानकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इमरजेंसी मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में 2200 मतदानकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगेंगे। विभाग की ओर से 2200 के सापेक्ष 2400 किट तैयार कराई जा रही है।

चुनाव ड्यूटी में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुमार का कहना है कि 26 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर सीट के लिए मतदान होगा।

चुनाव में मतदानकर्मियों को बुखार, उल्टी, दस्त व अन्य किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो उसे मेडिकल किट दी जाएगी। किट में बुखार, उल्टी, दस्त, दर्द निवारक दवा के साथ ओआरएस का पैकेट रहेगा। अगर किसी मतदानकर्मी को चोट लग जाती है तो उसके लिए बैंडज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मतदानकर्मियों के इलाज को अस्पतालों की पहचान 

मतदानकर्मियों के बीमार पड़ने की स्थिति में उनका आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इलाज में होगा। इसके लिए सभी अस्पतालों को सूचित कर दिया गया है। बेड भी आरक्षित करने को निर्देशित किया गया है। ज्यादातर राज्यकर्मी पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अधीन कवर होंगे।

व्यवस्था बनाने को नामित किए नोडल अधिकारी 

नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। जिसमें एसीएमओ डा. ललित कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. चंदन सोनी. डा. जैसलाल, डा पवन कुमार शामिल है। एंबुलेंसकर्मी के लिए बैलेट से मतदान की सुविधा चुनाव ड्यूटी में लगे एंबुलेंसकर्मी व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मतदान के दिन चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *