Uttara Pradesh

यूपी के इस शहर को लेकर बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कही ऐसी बात, जानकर खुश हो जाएंगे आप

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, कानपुर: यूपी में प्रतिभावान कलाकारों की कमी नहीं है। यहां के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के दम पर बालीवुड फिल्मों में अपनी पहचान स्थापित की है। अब हर क्षेत्र में यूपी की छाप देखने को मिलती है। […]

Spread the love

प्रयागभारत, कानपुर: यूपी में प्रतिभावान कलाकारों की कमी नहीं है। यहां के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के दम पर बालीवुड फिल्मों में अपनी पहचान स्थापित की है। अब हर क्षेत्र में यूपी की छाप देखने को मिलती है।

ये बातें बुधवार को शहर के कोकाकोला चौराहा के समीप स्थित एक शोरूम के कार्यक्रम में आईं बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहीं।

उन्होंने शहरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे देश में कानपुर शहर की अलग पहचान है। यहां का खाना-पीना बड़ा लाजवाब होता हैं।

आगे कहा कि जिस तरह से इस शहर के लोग अच्छे है वैसे ही खाना भी बहुत अच्छा हैं। मैं यहां के खाने की फैन हूं। कोई एक ऐसी चीज नहीं हैं जिसका मैं नाम ले सकूं, हर चीज में स्वाद रहता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *