International

चीन की यूनिवर्स‍िटी में लड़कियों के लिए मुसीबत बना 20 साल का छात्र, अजीब बीमारी के चलते सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

Summary

Spread the love

Spread the loveनई दिल्‍ली:  इन दिनों चीन की सोशल मीडिया साइट्स पर 20 साल का कॉलेज स्‍टूडेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह छात्र ‘डिल्‍यूज्‍नल लव डिसॉर्डर’ नामक बीमारी से पीड‍़‍ित है।   साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट के अनुसार […]

Spread the love

नई दिल्‍ली:  इन दिनों चीन की सोशल मीडिया साइट्स पर 20 साल का कॉलेज स्‍टूडेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह छात्र ‘डिल्‍यूज्‍नल लव डिसॉर्डर’ नामक बीमारी से पीड‍़‍ित है।  

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट के अनुसार छात्र सेंकड ईयर में पढ़ता है, जि‍सका सरनेम लियू है। उसे यह लगता है कि उसकी साथ पढ़ने वाली लड़कियां उसे पसंद करती हैं। लियू में इसके लक्षण फरवरी से ही दिखाई देने शुरू हो गए थे, जो अब और बिगड़ गए हैं। यहां तक कि हालात इस कदर बिगड़ गए कि वह अपनी फीमेल कॉलेजमेट्स के साथ अजीब-सा बर्ताव करने लगा।

छात्र को सबसे सुंदर होने का भ्रम

लियू का इलाज करने वाले डॉक्‍टर लू शेन्‍जॉ ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट को बताया कि जब छात्र लियू उनके पास आया तो उसने कहा, ‘यूनिवर्सिटी की सभी लड़कियां उसे पसंद करती हैं’। डॉक्‍टर ने आगे कहा कि उसे ऐसा लगता है कि पूरी यूनिवर्सिटी में वह ही सबसे सुदंर लड़का है।

हालांकि, जिन भी लड़कियों को लियू ने एप्रोच किया उन सभी ने उसके प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया फिर भी उसे यह विश्‍वास था कि वे लड़कियां उसके लि‍ए अपना प्रेम को स्‍वीकारने में शर्मा रही हैं। इसके कारण  यूनिवर्सिटी की लड़कियों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा।

मामला गंभीर होने पर मरीज कर सकता है हमला

लियू की इस बीमारी में और भी लक्षण दिखाई दिए, जिसके कारण उसे रातभर नींद नहीं आती है और क्‍लास में भी उसका ध्‍यान नहीं रहता है। वहीं पैसे खर्च करने में भी उसका खुद पर नियंत्रण नहीं रहता है। जिसके बाद डॉक्‍टर्स ने उसे ‘डिल्‍यूज्‍नल लव डिसॉर्डर’ नाम की बीमारी से पीड़‍ित पाया।

डॉक्‍टर ने बताया कि यह बीमारी ज्‍यादातर स्प्रिंग सीजन में देखने को मिलती है, जि‍सके मामले मार्च से अप्रैल तक इसके मामले देखने को मिलते हैं। मौसम में बदलाव के कारण इस दौरान मानव शरीर में एंडोक्रिन लेवल बढ़ने से ऐसा होता है। इस दौरान इंसान हाइपर हो जाता है और नींद नहीं आती।

लक्षण गंभीर होने पर इंसान बातूनी हो जाता है। कई मामलों में सेक्‍स एडिक्ट भी हो जाता है। कई केसों में ये मरीज लोगों पर हमला भी करने लगते हैं। डॉक्‍टर लू ने कहा कि जैसे ही इसके हल्‍के लक्षण दिखाई दें तुरंत डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए। वहीं पेशेंट लियू के बारे में डॉक्‍टर लियू ने कहा कि फिलहाल वह र‍िकवर कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *