Uttara Pradesh

 आवारा कुत्तों के झुंड ने किया अज्ञात महिला को बनाया शिकार, नोंचकर उतारा मौत के घाट; लोगों में दहशत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, अजीज नगर: आवारा कुत्तों के झुंड ने कप्तानगंज के नान्हूमुंडेरा गांव में शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे विक्षिप्त महिला को नोचकर मार डाला। गांव से कुछ दूरी पर खेत में महिला की चीख पुकार सुनकर जब तक […]

Spread the love

प्रयागभारत, अजीज नगर: आवारा कुत्तों के झुंड ने कप्तानगंज के नान्हूमुंडेरा गांव में शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे विक्षिप्त महिला को नोचकर मार डाला। गांव से कुछ दूरी पर खेत में महिला की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचते महिला की मृत्यु हो चुकी थी। मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे।

कुत्तों को लोगों ने दौड़ाकर भगाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। घटना के बाद गांव में दहशत बन गई है। लोग खासकर अपने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दिए। 

कहीं से भटक कर नान्हूमुंडेरा में आ गई एक विक्षिप्त महिला

ग्रामीणों के अनुसार कहीं से भटक कर आई 30 वर्षीय विक्षिप्त अज्ञात महिला दो दिनों से गांव में घूम रही थी। लोग कुछ खाने को देते तो खा लेती थी, लेकिन नाम व पता पूछने पर कुछ भी बता नहीं पाती थी। समीज सलवार पहनी गांव में घूमने वाली महिला रविवार की शाम भी गांव में ही थी।

शनिवार की सुबह गांव के लोग खेत में कार्य करने के लिए निकले तो किसी महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। लोग उधर दौड़कर भागे। 

देखा कि अजीज नगर से टेकुआटार जाने वाले सड़क के किनारे रामगोपाल सिंह के खाली खेत में विक्षिप्त महिला लहूलुहान मृत पड़ी है और कुत्ते नोच रहे हैं। कुत्तों को मारकर भगाया। पुलिस टीम के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज मथौली अजीत विक्रम राय ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

छह साल पूर्व भी आवारा कुत्तों ने ले ली थी एक महिला की जान

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव नान्हूमुंडेरा में आवारा कुत्तों के जिस झुंड ने विक्षिप्त महिला की जान ली। उन्हीं कुत्तों के झुंड ने छह साल पूर्व पड़ोसी गांव गौनरिया के दया राजभर की पत्नी सूरसती को 24 जुलाई 2018 को गांव के ही पास धान के खेत में सोहनी करने के दौरान हमला कर मार डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *