India Update

4,650 करोड़ रुपये हुए जब्त… 75 साल के चुनावी इतिहास में Election Commision ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का एलान हो चुका है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव आते ही पार्टी और प्रत्याशी धनबल का इस्तेमाल हर बार मतदाताओं को लुभाने के लिए करते […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का एलान हो चुका है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव आते ही पार्टी और प्रत्याशी धनबल का इस्तेमाल हर बार मतदाताओं को लुभाने के लिए करते ही हैं। इस बार भी ऐसा ही माहौल बना हुआ है लेकिन चुनाव आयोग ने इस साल धनबल के इस्तेमाल पर अब तक की सबसे बड़ी जब्ती की है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि उसकी निगरानी में अधिकारी लोकसभा चुनाव से पहले एक मार्च से हर दिन 100 करोड़ रुपये की जब्ती कर रहे हैं। आयोग ने कहा कि प्रवर्तन अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही 4,650 करोड़ रुपये जब्त किए हैं और यह 2019 के चुनावों में की गई ‘कुल जब्ती से अधिक’ है।

75 साल के इतिहास में दर्ज की गई सबसे अधिक जब्ती

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि 2024 के आम चुनाव के साथ, ईसीआई देश में लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में दर्ज की गई सबसे अधिक प्रलोभन की जब्ती की राह पर है।18वीं लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले ही प्रवर्तन एजेंसियों ने धनबल पर रोक लगाने के लिए 4,650 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड जब्ती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *