Crime News

नशेबाज ने 14 वर्षीय बेटी की गड़ासे से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, लखनऊ: लखनऊ में गुडंबा इलाके के मायापुरी कॉलोनी में नशेड़ी पिता ने सोमवार देर रात अपनी बड़ी बेटी 14 वर्षीय पूजा की पीटकर और गड़ासे से काटकर हत्या कर फरार हो गया। अन्य बच्चों के रोने के […]

Spread the love

प्रयागभारत, लखनऊ: लखनऊ में गुडंबा इलाके के मायापुरी कॉलोनी में नशेड़ी पिता ने सोमवार देर रात अपनी बड़ी बेटी 14 वर्षीय पूजा की पीटकर और गड़ासे से काटकर हत्या कर फरार हो गया। अन्य बच्चों के रोने के आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और 112 पर घटना की सूचना दी। हत्या की सूचना पर डीसीपी उत्तरी, एसीपी गाजीपुर और गुडंबा इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुडंबा पुलिस ने जंगल में काबिंग करके कुछ ही घंटों में आरोपी पिता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय पत्नी लखीमपुर मायके गई हुई थी। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *