International

यूक्रेन का बड़ा दावा- रूस का Tu-22M3 स्ट्रेटेजिक बॉम्बर मार गिराया

Summary

Spread the love

Spread the loveकीव। यूक्रेन ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने रूस के स्ट्रेटेजिक बॉम्बर को मार गिराया, लेकिन मॉस्को अलग तरह की बात कह रहा है। दरअसल, मॉस्को के अधिकारियों का कहना है कि Tu-22M3 स्ट्रेटेजिक बॉम्बर विमान एक मिशन […]

Spread the love

कीव। यूक्रेन ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने रूस के स्ट्रेटेजिक बॉम्बर को मार गिराया, लेकिन मॉस्को अलग तरह की बात कह रहा है। दरअसल, मॉस्को के अधिकारियों का कहना है कि Tu-22M3 स्ट्रेटेजिक बॉम्बर विमान एक मिशन के बाद आई खराबी की वजह से कम आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया।

थम नहीं रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से भी ज्यादा समय से युद्ध छिड़ा हुआ है। ऐसे में किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती है। इस युद्ध के बीच रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराने के यूक्रेन के पिछले दावों का मॉस्को ने या तो खंडन किया था या उस पर चुप्पी साधी थी।

रूस की वायु सेना यूक्रेन की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली है, लेकिन कीव ने पश्चिमी देशों की मदद की बदौलत एक कड़ी चुनौती पेश की। यूक्रेनी रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु सेना और सैन्य खुफिया ने विमान भेदी मिसाइलों के साथ Tu-22M3 बॉम्बर को गिराने में सहयोग किया।

रूस ने क्या कुछ कहा?

रूस आमतौर पर अपने एयर स्पेस से यूक्रेनी लक्ष्यों को नेस्तनाबूत करने के लिए बॉम्बर का इस्तेमाल करता है। साथ ही यह विमान इतना ज्यादा शक्तिशाली है कि यह परमाणु हथियार भी ले जा सकता है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा,

बकौल रक्षा मंत्रालय, चालक दल के तीन सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि चौथे की तलाश जारी है, लेकिन स्टावरोपोल के गर्वनर व्लादिमीर व्लादिमीरोव ने कहा कि बचाए गए पायलटों में से एक की मौत हो गई।

मासूम ने तोड़ा दम

इस बीच, रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के मध्य निप्रो क्षेत्र के शहरों पर हमला किया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 8 वर्षीय लड़की सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूसी सेना ने रात के अंधेरे में विभिन्न प्रकार की 22 मिसाइलों और 14 ड्रोन का इस्तेमाल कर एक संयुक्त हवाई हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *