Crime News

शिक्षिका के गले से दिनदहाड़े सोने का लॉकेट छीना, रात में बदमाशों ने यहां बोला धावा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मधेपुरा:  बिहारीगंज प्रखंड संसाधन केन्द्र के समीप बुधवार को डेढ़ बजे दिन में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक शिक्षिका के गले से चेन में लगा सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। घटना के […]

Spread the love

प्रयागभारत, मधेपुरा:  बिहारीगंज प्रखंड संसाधन केन्द्र के समीप बुधवार को डेढ़ बजे दिन में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक शिक्षिका के गले से चेन में लगा सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित शिक्षिका पिंकी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरार में पदस्थापित हैं। वह अपने शिक्षक पति अरुण कुमार अनुपम के साथ बिहारीगंज बीआरसी आई थीं।

बीआरसी में कागजात जमा कर बाहर खड़ी बाइक के पास पति के साथ पहुंची थी। उनके पति कागजात डिग्गी में रख रहे थे।

इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तेजी से आकर गले से चेन छीन ली। चेन में लगा लॉकेट सोने का था, जिसकी कीमत 11 हजार के करीब बताई गई है।

घटना के बाद कुछ शिक्षकों ने बाइक से पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। बाइक सवार बदमाशों ने कई महिलाओं की सोने की चेन पर झपट्टा मारने की घटनाओं को अंजाम दिया है। इससे इलाके के लोगों में दहशत है।

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष अमित रंजन का कहना है कि घटना की सूचना मोबाइल पर मिलते ही जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है। लिखित आवेदन नहीं मिल पाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

शंकरपुर : गेट का ताला तोड़ लाखों की चोरी

शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा पंचायत के मुखिया सविता देवी के घर में बीते रात अज्ञात चोरों ने पीछे के गेट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। इस बाबत मुखिया प्रतिनिधि मौजमा निवासी संतोष कुमार ने थाना में आवेदन दिया है।

इसमें बताया गया है कि बीती रात दो बजे घर में कुछ अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात, 25 हजार रुपये नगद अलमीरा से चोरी कर लिए। पीड़ित ने बतया कि चोरी के समय आरोपियों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी थी।

पीड़ित ने बताया कि भोज खाकर वापस आने पर गेट नहीं खुला। इसके बाद भतीजे को फोन करके दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद ही पता चला कि घर के पीछे वाले गेट में बाहर से कुंडी लगाकर अज्ञात चोर भाग गया है।

वहीं, सभी रूम का कुंडी भी खुली हुई थी। अज्ञात चोरों ने सोने की एक चेन, तीन मंगलसूत्र, एक जिउतिया, चार अंगूठी सहित दस लाख रुपये का सामान चोरी किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *