Crime News

घर के आंगन में सो रही आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या, देर रात मर्डर हुए से इलाके में तनाव

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, धनबाद : झारखंड में धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीट दूरी गांव पीपराटांड़ में रविवार की रात अज्ञात हत्यारों ने घर के आंगन में खटिया पर सोई एक आदिवासी महिला की हत्या गला रेत […]

Spread the love

प्रयागभारत, धनबाद : झारखंड में धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीट दूरी गांव पीपराटांड़ में रविवार की रात अज्ञात हत्यारों ने घर के आंगन में खटिया पर सोई एक आदिवासी महिला की हत्या गला रेत कर कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बरवाटांड़ पंचायत के पीपराटांड़ गांव में रात में घर के आंगन में 61 वर्षीय धनी देवी नामक आदिवासी महिला खटिया पर सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने महिला का गला रेतकर अधमरा अवस्था में छोड़ दिया और फरार हो गए।

महिला ने अस्पताल जाने के क्रम में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि महिला का गला रेते जाने की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, घायल हालत में तड़प रही महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

स्वजन ने घटना की जानकारी जिप सदस्य दिब्या बास्की को दी। सुबह होने पर जिप सदस्य प्रतिनिधि गुरुचरण बास्की ने घटना की जानकारी टुंडी थानेदार असीम कमल टोपनो को दी। इसके बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

क्या कहते हैं स्वजन

वारदात के बारे में मृतका के पुत्र टेकलाल मुर्मू ने बताया कि रात दस बजे के आसपास हम सभी खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान हत्यारे ने घटना का अंजाम दिया। घटना के समय उसके पिता नंदुलाल मुर्मू एक शादी समारोह में भाग लेने लाहबेड़ा डारांगडीह गांव गए हुए थे।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है। घटना की जानकारी मिलने पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व अध्यक्ष रतिलाल टुडू, विधायक प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू आदि पहुंचे व शोक-संतप्त स्वजन से मिलकर ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *