Crime News

नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले को 20 वर्ष की जेल, कोर्ट ने बिहार सरकार को दे दिया ये आदेश

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, पटना:  नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में पॉक्सो के विशेष जज कमलेश चंद्र मिश्रा की अदालत ने सोमवार को एक अभियुक्त को बीस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने […]

Spread the love

 प्रयागभारत, पटना:  नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में पॉक्सो के विशेष जज कमलेश चंद्र मिश्रा की अदालत ने सोमवार को एक अभियुक्त को बीस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

साथ ही, अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को बिहार सरकार से पीड़िता को चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है। मामले का अभियुक्त रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के गोल्डी मोड़ शिव शक्ति निवासी सुमित कुमार है।

साल 2022 में दर्ज कराया गया था मामला

पॉक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि रामकृष्णा नगर थाना में पीड़िता की मां ने 05 दिसंबर 2022 को मामला दर्ज कराया था। घटना के वक्त पीड़िता 12 वर्ष की थी। अभियुक्त ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।

वीडियो को प्रसारित करने के नाम पर उसके धमकी देकर दुष्कर्म करता था। 24 दिसंबर 22 को अभियुक्त ने पीड़िता का वीडियो प्रसारित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता की मां को हुई। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सात लोगों ने गवाही दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *