India Update

केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में भाजपा सरकारें गिर जाएंगी, पवन खेड़ा ने किया दावा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें गिर […]

Spread the love

प्रयागभारत, पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें गिर जाएंगी।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दल-बदल पर प्रतिबंध लगाने और दल बदलने वालों को अयोग्य ठहराने के लिए इंडिया ब्लॉक संविधान की 10वीं अनुसूची में संशोधन करेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्र में इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आते ही कम से कम 10 से 15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार गिर जाएगी। हम दलबदल पर प्रतिबंध लगाने के लिए संविधान की 10वीं अनुसूची में संशोधन करेंगे। जो कोई भी दल बदल कर एक दल से दूसरे दल में जाएगा, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि 4 जून को नतीजे आने के बाद जुलाई तक ये सभी सरकारें गिर जाएंगी।

उन्होंने कहा, भाजपा ने दलबदल कराकर पूरे देश में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। जब (भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गोवा पहुंचते हैं, तो मीडिया को उनसे संविधान की 10वीं अनुसूची पर सवाल पूछना चाहिए।

महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के भाजपा सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मामले का जिक्र करते हुए, खेड़ा ने इसे “यौन शोषण का दुनिया का सबसे बड़ा मामला” बताया।

उन्होंने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत सभी को इस घटना की निंदा करनी चाहिए। खेड़ा ने कहा, यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रज्वल का पासपोर्ट रद्द करके उसे भारत वापस लाए।

प्रज्वल कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *