Uttara Pradesh

तीसरे चरण के रण में योगी ने खूब बहाया पसीना, हर सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे सीएम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीसरे चरण के रण के लिए इस भीषण गर्मी में भी खूब पसीना बहाया है। दस सीटों पर तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। इसमें प्रदेश सरकार के […]

Spread the love

प्रयागभारत, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीसरे चरण के रण के लिए इस भीषण गर्मी में भी खूब पसीना बहाया है। दस सीटों पर तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। इसमें प्रदेश सरकार के दो मंत्री भी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री इन दस सीट पर प्रचार के लिए खुद पहुंचे हैं। प्रदेश के बाहर भी कई राज्यों में प्रचार करने के बाद भी मुख्यमंत्री दस सीटों में पहुंचे।

तीसरे चरण की दस सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा के नए प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, मैनपुरी से योगी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, हाथरस से राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।

आगरा, एटा, फतेहपुर सीकरी और आंवला में विजयी सांसदों को फिर से उतारा गया है। संभल में 2019 में भाजपा प्रत्याशी रहे परमेश्वर लाल सैनी को इस बार भी टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इन सभी सीटों पर हर प्रत्याशियों के लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार प्रचार के लिए पहुंचे हैं। आगरा से केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी से किस्मत आजमा रहे हैं।

अब तक आठ राज्यों में कर चुके हैं प्रचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक महाराष्ट्र, जम्मू, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ में भी रैली कर चुके हैं। जिन सीटों पर मुख्यमंत्री गए हैं वहां भी सात मई को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *