Uttara Pradesh

यूपी के इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालय, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, आजमगढ़। जिले में लगातार पड़ रही गर्मी हर किसी को बेहाल किया है। गर्म हवा के कारण उमस बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 मई को अत्यधिक लू चलने की संभावना है। इस संबंध में […]

Spread the love

प्रयागभारत, आजमगढ़। जिले में लगातार पड़ रही गर्मी हर किसी को बेहाल किया है। गर्म हवा के कारण उमस बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 मई को अत्यधिक लू चलने की संभावना है। इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने इंटरमीडिएट तक के शिक्षण संस्थानों को दो दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। बीएसए समीर ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के समस्त परिषदीय विद्यालय और डीआइओएस मनोज कुमार मिश्रा ने समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आइसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्देश दिया है।

42 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

चिलचिलाती धूप से हर कोई बेहाल रहा। जिससे लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करते रहे। सिर पर टोपी या गमछा लेकर लोग बाहर निकले। बुधवार को अधिकतम 42 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य की किरणें तीखी हो गईं। लोग पसीने से तर-ब-तर होते रहे। पानी पीने के बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझ रही थी।

घरों में कूलर, पंखे व एसी से भी राहत नहीं मिल रही थी। घरों के अंदर तपती दीवारों के कारण बैचेनी महसूस हो रही थी। बाजारों की हालत यह रही कि दोपहर में सन्नाटा रहा। उमस भरी गर्मी से लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। अस्पताल में सर्दी-बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।

धूप से घर पहुंचे तो करें ये उपाय

कामकाज की वजह से लोगों को अक्सर धूप और गर्मी में बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में हीट वेव के दौरान घर लौटने के बाद खुद को कूल करने के लिए यह उपाय करें। लाइफ लाइन हास्पिटल के डा. आशुतोष तिवारी ने बताया कि घर से निकलने के बाद दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। साथ ही आप आम पन्ना, सत्तू, छाछ आदि की मदद से भी खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं।

इसका ख्याल रखें कि धूप से आकर तुरंत ठंडा या चील्ड पानी न पीएं। आप कभी भी धूप से तुरंत आकर न नहाएं। धूप से घर वापस आने के बाद खुद को कूल डाउन करने के लिए आप पंखे या एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हैवी एक्टिविटी करने से बचें और जितना हो सके, आराम करें। इस मौसम में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग और डायरिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *