Crime News

जमीन विवाद को लेकर हमलावर ने दो भाईयों पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, रेवाड़ी। जिले के गांव खेड़ी डालू सिंह में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या हो गई। हमलावरों ने उसके छोटे भाई पर भी चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

Spread the love

 प्रयागभारत, रेवाड़ी। जिले के गांव खेड़ी डालू सिंह में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या हो गई। हमलावरों ने उसके छोटे भाई पर भी चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बावल कस्बा के गांव खेड़ीडालू सिंह में रहने वाले 24 वर्षीय दीपक जयपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में नौकरी करता था। शुक्रवार की रात वह जयपुर से बावल पहुंचा था। जहां उसका छोटा भाई बलविंद्र सिंह उसे मोटरसाइकिल पर लेने पहुंचा। 

दीपक और बलविंद्र पर चाकू से हमला

बलविंद्र ने बताया कि जब वह गांव में पवन सिंह के घर के बाहर रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे तो उसकी बुलेट मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर पवन सिंह, उसका बेटा विशाल सिंह और अन्य बाहर आ गए और विशाल सिंह और उसके पिता पवन सिंह ने चाकू से दीपक और बलविंद्र पर हमला कर दिया।

आरोपित विशाल ने दीपक की पीठ पर चार और छाती पर तीन वार किए। इतना ही नहीं बलविंद्र के चेहरे पर भी चाकू से वार किए गए जिससे दोनों भाई मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए।

दोनों भाईयों को निजी अस्पताल ले जाया गया

शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना दीपक के स्वजन को दी गई। दोनों भाईयों को गंभीर हालत में रेवाड़ी शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बलविंद्र अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

घायल बलविंद्र ने बताया कि उनका पवन सिंह के स्वजन के साथ जमीन के सामने के हिस्से को लेकर विवाद चला आ रहा था। दो सप्ताह पहले भी आरोपितों ने उसके भाई दीपक पर हमला किया था। उसके बाद दीपक जयपुर चला गया। 

आरोपितों ने दीपक को शुक्रवार को ही फोन पर धमकी दी थी कि वह गांव में आकर दिखाए। धमकी भरी कॉल आने के बाद ही दीपक घर आया था लेकिन उन्हें यह आभास नहीं था कि आरोपित दोनों भाईयों पर हमला कर देंगे। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

पहले भी हो चुका था झगड़ा

बावल थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में चाकू से हमला करने की वजह से दीपक की मृत्यु हो गई है। बलविंद्र घायल है। पीड़ित और उनके स्वजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी इसी विवाद के चलते झगड़ा हो चुका है। रात फिर से झगड़ा हुआ और आरोपितों ने एक की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *