दो महिलाओं के बीच बहस के दौरान हुई गोलीबारी, हमले में 11 लोग हुए घायल
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के सवाना में दो महिलाओं के बीच हुई बहस के बाद सामूहिक गोलीबारी हुई। जिसमें ग्यारह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण एलिस स्क्वायर में गोलीबारी शनिवार आधी रात हुई। रविवार को सवाना पुलिस विभाग के एक बयान के अनुसार, सभी 11 वयस्क पीड़ितों का इलाज किया गया और कोई मौत नहीं हुई।
शनिवार रात दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी
तटीय शहर हाल के दिनों में गोलीबारी की घटनाओं से त्रस्त है। सवाना पुलिस विभाग के अनुसार, शनिवार रात को दो अलग-अलग घातक गोलीबारी में एक पुरुष वयस्क और एक पुरुष किशोर की मौत हो गई और एक पुरुष किशोर घायल हो गया। सवाना के मेयर वैन जॉनसन ने कहा कि बंदूकों का प्रसार ही आए दिन गोलीबारी होने का एक महत्वपूर्ण कारण है और यहां उचित बंदूक नियंत्रण कानूनों की आवश्यकता है।
