Crime News

13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दो दिन बाद नदी से शव बरामद; इलाके में फैली दहशत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, लखीमपुर: पढुआ थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का बड़ा मामला सामने आया है। परिजनों ने नदी से […]

Spread the love

प्रयागभारत, लखीमपुर: पढुआ थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का बड़ा मामला सामने आया है। परिजनों ने नदी से किशोरी का शव बरामद कर गांव के ही तीन लोगों पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेकने का आरोप लगाया है।

घटना का खुलासा होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 23 मई की रात अचानक घर से गायब हो गई थी। तलाश के दौरान शनिवार दोपहर पास के ही जौहरा नदी से किशोरी का शव बरामद किया गया।

किशोरी को मारने के बाद शव नदी में फेंका

किशोरी को रस्सी से गला कसकर उसे मौत के घाट उतारने के बाद शव को नदी में फेंक दिया। किशोरी के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। हत्या की घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *