International

बार में कॉल गर्ल्स के साथ शराब पी रहे थे ब्रिटिश नागरिक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बाउंसरों ने कर दी पिटाई

Summary

Spread the love

Spread the love बैंकॉक। थाईलैंड के रेड लाइट शहर पटाया में एक बार में रविवार को कुछ बाउंसरों ने दो विदेशी पर्यटकों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल […]

Spread the love

 बैंकॉक। थाईलैंड के रेड लाइट शहर पटाया में एक बार में रविवार को कुछ बाउंसरों ने दो विदेशी पर्यटकों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है।

द मेट्रो के अनुसार, जिन दो विदेशी पर्यटकों की पिटाई की गई थी। उनमें से एक कोमा में है और वह अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। यह घटना शुक्रवार रात हेलीकॉप्टर्स बार में हुई, जब कथित तौर पर दोनों ब्रिटिश नागरिक रेड-लाइट शहर पटाया के सोई 6 रोड पर कई एस्कॉर्ट्स के साथ शराब पी रहे थे, तभी उन्होंने बार के कर्मचारियों के साथ बिल अमाउंट को लेकर बहस शुरू कर दी।

ब्रिटिश नागरिकों ने दावा किया कि बार ने बिल में बढ़ा-चढ़ाकर जानकारी देकर उनके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की है, और जब पर्यटकों ने बार-कर्मचारी पर अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू किया तो बाउंसरों ने उनके साथ हाथापाई और फिर मारपीट शुरू कर दी।

वायरल वीडियो के मुताबिक, एक ब्रिटिश नागरिक ग्रे शर्ट पहने हुए था और दूसरा सफेद शर्ट पहने हुए था – जिसको ब्लैक टी-शर्ट पहने बार के बाउंसरों ने सड़क पर घसीटते हुए जमीन पर गिरा दिया। वीडियो में बाउंसरों को सफेद कपड़े पहने व्यक्ति के पैरों और छाती पर लात मारते देखा गया – इससे पहले कि एक अन्य बाउंसर बगल से दौड़ता हुआ आया और पूरी ताकत से उसके सिर पर लात मारा, जिससे वह तुरंत बेहोश हो गया।

रविवार को पटाया के बाउंसरों द्वारा दो विदेशी पर्यटकों की बुरी तरह पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ। जमीन पर लेटे पर्यटकों पर बाउंसरों द्वारा की गई इस बर्बरता ने लोगों में घृणा का माहौल पैदा कर दिया है। रविवार शाम को पटाया के पुलिस प्रमुख ने इस घटना को बर्बरतापूर्ण बताया और बाउंसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बता दें कि यह घटना पटाया सोई 6 में हुई, जिसे वॉकिंग स्ट्रीट या सोई बुआखाओ के नाम से भी जाना जाता है।

इस मामले में पटाया सिटी पुलिस स्टेशन के अधीक्षक ने रविवार रात तीन बाउंसरों को हिरासत में लेने और मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *