Crime News

साउथ दिल्ली में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मार डाला, मचा हड़कंप

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, दिल्ली:  देवली एक्सटेंशन स्थित राजू पार्क के पास एक युवक की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया गया है। शुक्रवार को जानी थी युवक की बारात जानकारी के […]

Spread the love

 प्रयागभारत, दिल्ली:  देवली एक्सटेंशन स्थित राजू पार्क के पास एक युवक की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया गया है।

शुक्रवार को जानी थी युवक की बारात

जानकारी के मुताबिक, युवक (मृतक) की शुक्रवार को बारात जानी थी। मृतक की पहचान गौरव सिंघल के रूप में की गई है।

जिम चलाता था गौरव

29 वर्षीय गौरव सिंघल देवली गांव के पास जिम चलाता था। युवक की हत्या से स्वजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या के बाद शादी को लेकर परिवार की खुशी मातम में बदल गई है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगभग 12.30 बजे राजू पार्क के पास देवली एक्सटेंशन में हत्या के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि गौरव सिंघल उम्र 29 साल पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया गया था और उसे इलाज के लिए प्राइवेट में ले जाया गया था। जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *