IND vs ENG Semi Final के लिए क्यों नहीं है रिजर्व-डे? अगर बारिश से धुला मुकाबला तो जानें ‘रोहित ब्रिगेड’ का क्या होगा
प्रयागभारत, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 27 जून को खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला पिछले संस्करण के सेमीफाइनल का रीमैच होगा।
साल 2022 के टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम उस हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले गयाना का मौसम फैंस को डरा रहा है। अगर बारिश की वजह से मैच धुला तो कौन-सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, आइए जानते हैं।
