Uttara Pradesh

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को कार से कुचलने की कोशिश, धारदार हथियार से किया वार

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, प्रयागराज:  इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा पर कातिलाना हमला किया गया। पहले उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की गई और फिर धारदार हथियार से उनके सिर पर प्रहार किया गया, जिससे […]

Spread the love

प्रयागभारत, प्रयागराज:  इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा पर कातिलाना हमला किया गया। पहले उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की गई और फिर धारदार हथियार से उनके सिर पर प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र कर्नलगंज थाने पहुंचे और फिर पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावरों की तलाश कर रही है।

मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले रोहित मिश्रा बलरामपुर हाउस मंफोर्डगंज में रहते हैं। गुरुवार देर रात खाना खाकर वह बाहर टहल रहे थे। उसी समय कार से उनको कुचलने की कोशिश की गई।

किसी प्रकार वह बचे तो कार से उतरे एक युवक ने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया। हमलावर कौन थे इस बारे में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुछ नहीं बता सके। हालांकि उन्होंने कार का नंबर जरूर पुलिस को बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *