‘2009 में हुआ था उद्घाटन…’, कांग्रेस ने IGI एयरपोर्ट हादसे पर उठाए सवाल तो भाजपा ने किया पलटवार
प्रयागभारत, नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। लोहे के पिलर से बना शेड वहां खड़ी कई कारों के ऊपर आ गिरा। इस घटना के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में दोषी ठहराया था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, ‘मोदी सरकार के पिछले 10 सालों में घटिया बुनियादी ढांचे के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है।’
विपक्ष के आरोप के बाद अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्घटना को गंभीरता से ले रही है।
