Uttara Pradesh

मधुमक्खियों ने किया हमला: बस अड्डे पर मची अफरातफरी, दो युवक हुए बेहोश, ऐसे बच सकी जान

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, बरेली: बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कई डंक लगने से दो युवक सड़क पर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस […]

Spread the love

प्रयागभारत, बरेली: बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कई डंक लगने से दो युवक सड़क पर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने पीपीई किट पहनने के बाद आग सुलगाई। इसके बाद मधुमक्खियां उनके ऊपर से हटीं। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर शिवम के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे के पास किसी खुराफाती ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। ठेले, खोमचे वाले दुकान बंद कर भागने लगे। वहां मौजूद नवीन और शिवओम चपेट में आ गए। 

मधुमक्खियां उनके शरीर पर लिपट गईं और डंक मारने लगीं। दोनों बचाव के लिए चीखते रहे। इधर-उधर भागे, लेकिन मधुमक्खियों के आगे लोग बेबस नजर आए। दोनों ने सड़क पर लेटकर बचने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियां हमला करती रहीं। कई डंक लगने से दोनों बेहोश हो गए। सड़क पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार भी थम गई। 

एंबुलेंस में भी घुसीं मधुमक्खियां 
स्थानीय दुकानदार ने 108 पर कॉल कर सूचना दी। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस के एक कर्मचारी ने पीपीई किट पहनी। उसने आग सुलगाई और मधुमक्खियों को भगाया। इस दौरान कई मधुमक्खियां एंबुलेंस में घुस गईं। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम की हालत स्थिर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *