Crime News

छह साल की बच्ची से दरिंदगी; झूला झूल रही मासूम को हैवान ने बनाया शिकार, बेहोश छोड़कर भाग गया आरोपित

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, रामपुर: जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी […]

Spread the love

प्रयागभारत, रामपुर: जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की छह साल की बेटी गांव में खेल रही थी। गांव के राजपाल ने झूला डाल रखा था। बच्ची वहां झूला झूलने चली गई। आरोप है कि राजपाल उसे 10 रुपये का लालच देकर सामुदायिक शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। होश आने पर बच्ची चीखती हुई भागी और घर जाकर स्वजन को जानकारी दी।

पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष अनुसूचित जाति से है। प्राथमिकी दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *