पत्नी की गर्दन पर फरसे से किया वार, उतारा मौत के घाट
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, भुता : गांव अंगदपुर खमरिया में मंगलवार को एक युवक ने विवाद के बाद पत्नी की गर्दन पर फरसे से वार करके हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, भुता : गांव अंगदपुर खमरिया में मंगलवार को एक युवक ने विवाद के बाद पत्नी की गर्दन पर फरसे से वार करके हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार को देर शाम रमेश ने पत्नी राजेश्वरी देवी के चरित्र पर शक करते हुए विवाद करने लगा। खाना बना रही पत्नी के ऊपर फरसे से हमला उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया था। घटना के 24 घंटे बाद भी महिला के ससुराल या मायके पक्ष से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने आज हल्का दरोगा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी रमेश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मां की मौत और पिता के जेल चले जाने से मासूम पांच बच्चों का बुरा हाल है। अब उनके सामने जीवन यापन का संकट है।