उत्तराखंड: हल्द्वानी में महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर दंपत्ति ने करोड़ों का गबन किया
Summary
Spread the loveएफएनएन, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बार फिर से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, हल्द्वानी में महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर दंपत्ति ने करोड़ों का गबन किया है। वहीं, […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
एफएनएन, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बार फिर से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, हल्द्वानी में महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर दंपत्ति ने करोड़ों का गबन किया है। वहीं, इस मामले में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के दरबार में मंगलवार को दर्जनों पीड़ित महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को आयुक्त दरबार में जनसुनवाई के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर महिलाओं के साथ सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। महिलाओं का आरोप है कि रामपुर रोड निवासी समूह चलाने वाली महिला भारती चोपड़ा और उसके पति विकास चोपड़ा ने बड़ी रकम हड़प ली है। बताया गया कि 50 से अधिक महिलाएं 2016 से लगातार महिला समूह में रकम जमा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने 20 लाख, 34 लाख, 7 लाख 45 हजार, 14 लाख जैसी बड़ी-बड़ी धनराशि जमा कर दी है। लेकिन अब समूह चलाने वाली महिला और उसका पति समूह के सदस्यों का फोन तक नहीं रिसीव कर रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर ये दंपति रकम भी वापस नहीं कर रहा है। साथ ही महिलाओं ने चोपड़ा दंपत्ति पर शहर छोड़कर भागने की आशंका भी जताई है।
वहीं, इस मामले में पीड़ितों ने कुमाऊं आयुक्त के समक्ष गुहार लगाई कि भारती चोपड़ा और विकास चोपड़ा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पीड़ित महिलाओं ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी जीवन भर की जमा राशि वापस मिल सके। इस मामले में कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।