परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग, सिलिंडरों की आवाज से गूंजा सेलाकुई
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, विकासनगर : औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री बालाजी नाम की कंपनी की फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी आग को बुझाने […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, विकासनगर : औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री बालाजी नाम की कंपनी की फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग बुझाने के लिए अब तक चार वाहनों का प्रयोग किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, जिस फैक्टरी में आग लगी है उसमें परफ्यूम बनाया जाता है। फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, बगल की फैक्टरी तक आग पहुंचने की आशंका के चलते उसमें से सामान निकाला जा रहा है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आग बुझाने की कार्यवाही जारी है।