भदईपुरा: दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट और हवाई फायरिंग की
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ऊधम सिंह नगर : जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भदईपुरा में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर में घुसकर पथराव, मारपीट और हवाई फायरिंग की। आरोप है कि बदमाशों […]
More On prayagbharat
- उत्तराखंड में धामी सरकार के बड़े निर्णय, पर्यटन और ऊर्जा बचत पर फोकस
- Khatima Dharmantaran Case: लालच और दबाव के आरोपों के बीच SIT जांच शुरू
- पेट्रोल बचाने निकले Ganesh Joshi, स्कूटी के एक्सपायर कागजात बने विवाद की वजह
- Pragya Singh Missing Case : पति से नाराज होकर ट्रेन से उतरीं, कई दिनों बाद Begusarai में मिलीं
- Champawat Case को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाए लीपापोती के आरोप
प्रयाग भारत, ऊधम सिंह नगर : जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भदईपुरा में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर में घुसकर पथराव, मारपीट और हवाई फायरिंग की। आरोप है कि बदमाशों ने युवक के घर का गेट तक तोड़ दिया। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर संदीप पांडे के द्वारा बताया गया कि इस घटना के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं था। कहा कि एक जनवरी की रात उनकी माता और छोटे भाई की पत्नी घर पर अकेली थी, तभी पुरानी रंजिश के तहत शुभम यादव उर्फ बूढ़ा, अभिषेक यादव, रविशेख यादव, टोनी, सुमित मंडल, चाइना, अजय पाल ने अपने साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया। बताया गया कि दंबंगों ने डंडे से गेट तोड़ दिया और तमंचे से फायरिंग भी की गई।
वहीं, संबंधित मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया 112 के माध्यम से मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
