Uttarakhand

Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत , देहरादून : Dehradun जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षकों और 3 अपर उपनिरीक्षकों समेत कुल 22 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी […]

Spread the love

प्रयाग भारत , देहरादून : Dehradun जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षकों और 3 अपर उपनिरीक्षकों समेत कुल 22 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती

जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।

राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है।

प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर और मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना भेजा गया है।

विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।

सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर में तैनाती दी गई है।

3 अपर उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी

अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है।

एक पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का थाना विकासनगर से थाना कैंट किया गया पूर्व स्थानांतरण आदेश भी निरस्त कर दिया गया है।

सभी अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *