मां ने गुस्से में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को छत से फेंका, दर्दनाक मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश: के बलिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने गुस्से में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को छत से फेंक दिया। जिसकी दर्दनाक मौत हो […]
More On prayagbharat
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
प्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश: के बलिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने गुस्से में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को छत से फेंक दिया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया और घटना की वजह जानने के लिए पूछताछ की।
जानिए पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला कृष्णा नगर इलाके का है। यहां पर 27 वर्षीय अंजू देवी अपनी बहन मनीषा के साथ अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच काफी झगड़ा होने लगा और गुस्से में आकर अंजू ने अपने नौ महीने के बेटे को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक बच्चे की दादी शोभा देवी की शिकायत पर अंजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अंजू देवी ने प्रेम विवाह किया था। पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। अंजू की बड़ी बहन मनीषा भी पिछले दो महीने से उसी घर में रह रही थी।