चोरों ने दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में हुए कैद
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, रामपुर : शाहबाद में मोबाइल की दुकान में घुसकर नकाबपोश चोर ने लाखों रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। सूचना पर […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, रामपुर : शाहबाद में मोबाइल की दुकान में घुसकर नकाबपोश चोर ने लाखों रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। नगर निवासी रागिब कुरैशी की बिलारी तिराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के सामने मोबाइल की दुकान है।
दुकान स्वामी के मुताबिक वह रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह उन्होंने दुकान खोली, तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक नकाबपोश चोर दुकान का शटर काटकर दुकान में दाखिल होता दिखाई दिया। उसने लगभग आधे घंटे तक दुकान में रखे सामान को खंगाला।
आरोप है कि चोर दुकान के अन्दर रखे लाखों रुपये के मोबाइल फोन निकालकर ले गया। इस पर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है।