नैनीताल: धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट बनाकर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, नैनीताल: उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने सरोवर नगरी स्थित धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों से ठगी करने वाले आरोपी को मंगलवार को उप्र से राजस्थान सीमा से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, नैनीताल: उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने सरोवर नगरी स्थित धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों से ठगी करने वाले आरोपी को मंगलवार को उप्र से राजस्थान सीमा से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल स्थित लाला परमानंद दुर्गा साह धर्मशाला के पदाधिकारियों को कुछ समय से धर्मशाला की फर्जी वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को ठगने की शिकायत मिल रही थी। धर्मशाला पदाधिकारियों की शिकायत पर तल्लीताल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी इंसाफ निवासी दौलतपुर थाना गोवर्द्धन, जिला मथुरा, उप्र को उप्र-राजस्थान सीमा से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को नैनीताल अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।