नैनीताल: दो मंजिला घर शॉर्ट सर्किट के चलते जलकर खाक, दमकल वाहन सूचना के करीब 1 घंटे बाद पहुंचा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नैनीताल: नैनीताल के धोबी घाट क्षेत्र में दो मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने घर में आग लगने की सूचना पुलिस […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, नैनीताल: नैनीताल के धोबी घाट क्षेत्र में दो मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने घर में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक घर में लगी आग को नियंत्रित किया जाता तब तक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
गृहस्वामी राजू चौधरी ने बताया कि आग लगते ही परिवार के सभी 6 सदस्य घर से बाहर निकल आए। जिससे बड़ा हादसा बच गया। उन्होंने बताया घर में रखे आभूषण, पैसे और बहुमूल्य सामान जलकर खाक हो गया। वहीं रोहित, विकास, अरुण समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही दमकल कर्मियों को सूचित कर दिया गया था। मगर दमकल वाहन सूचना के करीब 1 घंटे बाद पहुंचा।