आधी रात घरों में घुसा तेंदुआ, छह ग्रामीणों पर हमला कर किया लहूलुहान; एक की हालत गंभीर

प्रयागभारत, अमरोहा: तेंदुआ ने आधी रात गांव में घुस कर सो रहे पांच लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया जबकि, एक ग्रामीण पर जंगल में हमला किया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लालापुर में रविवार रात क़रीब दो बजे तेंदुआ ने घर के बरामदे में सो रहे अनिल कुमार, हरिराम, सुमित कुमार तथा सोनवती पर हमला कर सभी को घायल कर दिया। इनमें अनिल कुमार की हालत नाजुक है। पड़ोस के घर में घुसकर राजीव उर्फ राजू को भी घायल कर दिया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद तेंदुआ ने जंगल में मौजूद ग्रामीण हरिराम सिंह को भी घायल कर दिया। करीब एक घंटे में छह लोगों पर हमला होने से गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेश कुमार के नेतृत्व में तेंदुआ की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।,