चमोली: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से कथित रूप से कि छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा मामले की शिकायत की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की तथा गलत तरीके से छुआ व गंदी—गंदी बातें की। आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।