उत्तराखंड: आयोग ने जारी किया नोटिस, खर्च का ब्योरा नहीं देने पर प्रत्याशियों की बढी मुश्किलें
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड: उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों ने अभी तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि अगर आयोग […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, उत्तराखंड: उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों ने अभी तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि अगर आयोग उनके जवाब से संतुष्ट न हुआ तो इन उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
आपको बता दें कि प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च की पूरी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को देनी थी। वहीं, खर्च का ब्योरा नहीं देने पर आयोग ने प्रत्याशियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया। साथ ही प्रत्याशियों से 20 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। ऐसे में अगर उम्मीदवार लापरवाही बरतेंगे तो आयोग इन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर तीन साल का प्रतिबंध लगा सकता है।