छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में भरकर हॉस्टल ले गया, सूटकेस खोलने पर बैठी मिली लड़की
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरियाणा: हरियाणा के एक मशहूर शिक्षण संस्थान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में भरकर, हॉस्टल में ले जा रहा था। सुरक्षा गार्ड्स और वार्डन ने सूटकेस की […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, हरियाणा: हरियाणा के एक मशहूर शिक्षण संस्थान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में भरकर, हॉस्टल में ले जा रहा था। सुरक्षा गार्ड्स और वार्डन ने सूटकेस की हालत देखकर उसे चेक कर लिया। चैन खोलते ही अंदर का माजरा देखकर दंग रह गए।
सूटकेस के अंदर एक लड़की बैठी थी। गार्ड्स ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ये सूटकेस खोला। कैमरा देखते ही सूटकेस के अंदर बैठी लड़की अपना चेहरा छिपाने लगती है। इस तरह छात्र का ये कारनामा आम हो गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
ये वीडियो हरियाणा के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक का बताया जा रहा है। ऐसा संस्था जो अपनी शिक्षा-व्यवस्था के लिए देशभर में जाना जाता है। बहरहाल, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उधर, शिक्षण संस्थान ने छात्रा को कैंपस में बिठा लिया। छात्र को भी पकड़ लिया।